पाकिस्तान में गुरुवार को दो अलग-अलग आक्रमणों में 7 लोग मारे गए। मरने वालों में 5 शिया मुसलमान और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के 2 कर्मचारी शामिल हैं। हमले दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकल सवार उग्रवादियों ने क्वेटा में एक वैन पर फायरिंग आरंभ कर दी। रिपोर्टों के अनुसार वारदात में मारे गए सभी लोग अल्पसंख्यक मुसलमान शिया समुदाय से हैं। पाकिस्तान में चरमपंथी वह्हाबी संगठनों द्वारा शीओं पर इस प्रकार के आक्रमण होते रहते हैं।
..........
166