स्वीज़रलैंड के एक सांसद ने कहा है कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की सत्यता को सिद्ध कर दिया है।
बर्न से इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार स्वीज़रलैंड के सांसद गैरी मूलर ने बल देकर कहा है कि पश्चिम को ईरान के विरुद्ध निराधार दावों और दुष्प्रचार को बंद कर देना चाहिए।
गैरि ने उल्लेख किया कि अब तक ईरान ने किये गये सभी वादों को पूरा किया है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी के निरिक्षकों को अपने परमाणु संयंत्रों की जांच करने की अनुमति दी है।
गैरि मूलर ने इस विषय में पश्चिम की दो-मुखी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जिन देशों के पास परमाणु बम हैं योरोप को चाहिए उनसे कहे कि आईएइए के निरिक्षकों को निरीक्षण की अनुमति दें।
मूलर ने इस्राईल को विश्व शांति के लिए ख़तरा बताते हुए कहा कि सब जानते हैं कि यह शासन अनेक बार ईरान को आक्रमण की धमकी दे चुका है और सदैव मानवाधिकारों का हनन करता है इसलिए इस्राईल को सज़ा मिलनी चाहिए।
ज्ञात हो कि ईरान अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सदैव सहयोग करता आया है और इसी परिदृश्य में 14 अप्रैल को इस्तांबूल में वह गुट पांच धन एक साथ वार्ता करने जा रहा है।
.........
166