सरकार द्वारा युद्ध विराम के बावजूद, सशस्त्र उग्रवादियों ने किए हमले
कोड: 308411 दिनांक: 2012/04/13 - 19:21स्रोत: तेहरान रेडियोprint

सीरियाः
सरकार द्वारा युद्ध विराम के बावजूद, सशस्त्र उग्रवादियों ने किए हमले

सीरिया में सरकार ने युद्ध विराम लागू कर दिया है किंतु कुछ स्थानों पर सशस्त्र उग्रवादियों ने सैनिकों पर आक्रमण किए हैं...... 

 सरकार द्वारा युद्ध विराम के बावजूद, सशस्त्र उग्रवादियों ने किए हमले
सीरिया में सरकार ने युद्ध विराम लागू कर दिया है किंतु कुछ स्थानों पर सशस्त्र उग्रवादियों ने सैनिकों पर आक्रमण किए हैं।
सूचना है कि हलब नगर में सैनिक अधिकारियों को लेकर छावनी की ओर जा रही बस पर आतंकवादियों ने आक्रमण किया जिसमें एक अधिकारी मारा गया और 24 घायल हो गए। आक्रमण में कई आम नागरिक घायल भी हुए हैं। उधर इदलीब प्रांत के ख़रबित अलजूज़ नामक गांव में भी आतंकवादियों के आक्रमण के बाद सुरक्षा बलों से उनकी झड़प हुई। 
ज्ञात रहे कि राष्ट्र संघ और अरब लीग के विशेष दूत कूफ़ी अन्नान के प्रस्ताव के अनुसार बृहस्पतिवार से सीरिया में सरकार ने युद्ध विराम लागू कर दिया है। सरकार ने साथ ही कहा है कि सेना नागरिकों को आतंकवादियों के आक्रमणों से बचाने के लिए सतर्क रहेगी।
सीरिया के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब, क़तर और तुर्की द्वारा समर्थित आतंकवादी संगठन देश में अशांति फैलाने और युद्ध विराम को विफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
........
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक