अमरीका को सीरियाई विद्रोहियों की आतंकवादी नियत की जानकारी
कोड: 321804 दिनांक: 2012/06/12 - 22:55स्रोत: तेहरान रेडियोprint

अमरीका को सीरियाई विद्रोहियों की आतंकवादी नियत की जानकारी

अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलैंड ने कल कहा कि सीरियाई सरकार एक और जनसंहार की योजना बना रही है........... 

 अमरीका को सीरियाई विद्रोहियों की आतंकवादी नियत की जानकारी
अमरीका ने सीरिया में हौला जैसे एक और जनसंहार की भविष्यवाणी करते हुए संभावित स्थलों के नामों का भी उल्लेख किया है। अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलैंड ने कल कहा कि सीरियाई सरकार एक और जनसंहार की योजना बना रही है इस बार लाज़ेक़िया प्रांत के अलहफ़ा गांव और दरआ के दैरुज़्ज़ूर तथा हुम्स के हमा क़स्बों तथा दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में। अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दमिश्क़ सरकार पर दमन की नई शैली अपनाने का आरोप तो लगाया किन्तु वह सशस्त्र गुटों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना के उल्लंघन का उल्लेख करना भूल गयीं। ज्ञात रहे सीरिया में गत 15 महीने हिंसा के दौरान हौला का जनसंहार अब तक की सबसे दुखद घटना है जिसके दौरान विदेश समर्थित विद्रोहियों ने महिलाओं और बच्चों सहित सौ से अधिक नागरिकों की हत्या की। यह घअना 25 मई को घटी। दमिश्क़ सरकार द्वारा इस घटना की जांच के लिए नियुक्त की गयी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हौला में सशस्त्र विद्रोहियों ने जनसंहार किया कि जिसके बारे में पर्यवेक्षकों का मानना है कि विद्रोही इस जनसंहार की ज़िम्मेदारी दमिश्क़ सरकार के सिर मढ़ कर उसकी छवि ख़राब करना चाहते थे।

.........
166
 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक