अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क ने सीरिया के हालिया संकट में अमेरिका के विद्रोही आतंकवादियों के खुले समर्थन की ओर इशारा करते हुए वॉशिंगटन पर आतंकवाद के समर्थन और सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
दमिश्क़ ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि अमरीका, सीरिया के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है तथा सशस्त्र आतंकवादियों का समर्थन कर उन्हें इस देश में एक और बड़े नरसंहार के लिए उकसा रहा है।
मंगलवार को सीरियाई विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में उल्लेख किया गया है कि अमरीका, सीरिया में आतंकवादियों के अपराधों को छुपा रहा है और सीरिया में घटने वाली घटनाओं की सच्चाई को दुनिया वालों के सामने पेश नहीं कर रहा है।
सीरियाई विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि अमरीका सीरिया के आंतरिक मामलों में बिना किसी संकोच के हस्तक्षेप कर रहा है और साथ साथ आतंकवादी गुटों का समर्थन भी कर रहा है। इस बयान में आया है कि अमरीकी वक्तव्यों में सशस्त्र आतंकवादी गुटों को केवल अलहफ़्फ़ा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में और नरसंहार के लिए उकसाते हुए सच्चाई को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है।
ज्ञात रहे सीरियाई विदेश मंत्रालय के बयान में अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नोलैंड के सोमवार के उस बयान की ओर संकेत है जिसमें नोलैंड ने केवल अलहफ़्फ़ा में नहीं बल्कि सीरिया में अनेक क्षेत्रों में नरसंहार होने की संभावना जताई थी जिससे पता चलता है कि अमरीका सशस्त्र गुटों के आक्रमणों की अनदेखी कर रहा है। दमिश्क़ सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान की छह सूत्रीय शांति योजना पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
............
166