6 पर्यवेक्षक सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुँच गए
कोड: 309289 दिनांक: 2012/04/17 - 17:43स्रोत: print

6 पर्यवेक्षक सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुँच गए

सीरिया में युद्ध विराम पर नज़र रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षकों का पहला दल सीरिया पहुँच गया है....... 

 6 पर्यवेक्षक सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुँच गए
सीरिया में युद्ध विराम पर नज़र रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यवेक्षकों का पहला दल सीरिया पहुँच गया है। संयुक्त राष्ट्र शांति दल के प्रवक्ता किरण डायर के अनुसार छह पर्यवेक्षक सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुँच गए हैं और सोमवार को इस दल ने अपना काम आरंभ कर दिया। यह छह पर्यवेक्षक 30 पर्यवेक्षकों के दल का अग्रिम भाग हैं। शेष पर्यवेक्षक आने वाले कुछ दिनों में दमिश्क़ पहुंच जायेंगे। कुछ अरब एवं पश्चिमी देश पर्यवेक्षकों की संख्या 200 से अधिक ले जाने की मांग कर रहे हैं। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस दल के आने का स्वागत किया है और कहा है कि अब यह लोग स्वयं देखेंगे कि किस तरह विदेश समर्थित सशस्त्र उपद्रवी देश में हिंसा व अशांति फैला रहे हैं। इसी बीच सीरिया के एक अधिकारी ने कहा है कि विदेश समर्थित सशस्त्र आतंकवादी कोफ़ी अन्नान की शांति योजना को प्रभावहीन करने के उद्देश्य से नागरिकों और सुरक्षा बलों पर निरंतर आक्रमण कर रहे हैं और वह युद्धविराम को भंग करना चाहते हैं।
.......
166
 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक