इस्लामी गणतंत्र ईरान के नौसेना अध्यक्ष ने समुद्र में शक्ति के प्रदर्शन को राष्ट्रीय शक्ति व नौसेना की शक्ति तथा राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा के लिए आवश्यक बताया है।
एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने शनिवार को तेहरान में महासागर ज्ञान नामक प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में भाषण के दौरान कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने १५ पड़ोसी देशों में से तीन के साथ ज़मीनी सीमा तथा ८ के साथ जल सीमा तथा ४ के साथ जल व थल सीमा रखता है।
एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने स्पष्ट किया कि ईरान के आयात व निर्यात का ९३ प्रतिशत भाग जल सीमा से होता है।
...........
166